फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब बनी हैं मिठाइयां, ग्राहकों को पता नहीं

विज्ञापन
कोपागंज में बिना एक्सपायरी की सूचना के मिठाई की दुकान पर बिकतीं मिठाईयां। - फोटो : MAU
विज्ञापन
कब बनी हैं मिठाइयां, ग्राहकों को पता नहीं
विज्ञापन

प्रतिष्ठित दुकानों पर मिठाई के डिब्बे पर लिखा मिल रहा है एक्सपायरी डेट
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। नगर के कुछ प्रतिष्ठित मिष्ठान की दुकानों को छोड़ कर अन्य किसी दुकान में मिठाई की एक्सपायरी डेट डब्बे पर नहीं लिखा जा रहा है। जबकि शासन का स्पष्ट निर्देश है कि खाद्य सामग्री की गुणवत्ता में सुधार के लिए सभी दुकानदारों को इस नियम का पालन करना अनिवार्य है। इसके बाद भी ज्यादातर मिठाई की दुकानों पर शासन के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।
खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने नए नियम जारी किए हैं। इसके तहत बीते वर्ष से ही मिठाई की दुकानों को भी परातों एवं डिब्बों में बिक्री के लिए रखे गए मिठाई के लिए निर्माण की तारीख तथा उपयोग की उपयुक्त अवधि भी लिखना होगा। मौजूदा समय में इन विवरणों का उल्लेख डब्बा बंद मिठाई के डिब्बों पर भी करना अनिवार्य है। कई माह बीतने के बाद भी इस नियम का पालन अधिकतर दुकानदार नहीं कर रहे हैं। नगर के गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़ स्थित मिठाई की चार-पांच दुकानों पर ही नए नियम का पालन किया जा रहा हैनगर के भीटी, बालनिकेतन तिराहा, गाजीपुर तिराहा, मिर्जाहादीपुरा आदि स्थानों पर मिठाई खुले में बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
ग्रामीण क्षेत्रों में नियम का पालन नहीं हो रहा है।नियम का पालन कराने को लेकर निरंतर दुकानदारों को जागरूक किया जा रहा है।-एसके त्रिपाठी, अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें