फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शादी में बुलेट नहीं मिली तो पत्नी को घर से निकाला, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के तवकलपुर गांव निवासी महिला ने पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि दहेज में बुलेट और नकदी न मिलने पर पहले उससे मारपीट की गई, अब उसे घर से निकाल दिया गया है। मुकदमे के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के तवकलपुर गांव निवासी सोनम ने बताया कि 5 मई 2022 को लक्ष्मण पुत्र बाबूराम निवासी दौलतपुर थाना सिधारी आजमगढ़ के साथ शादी हुई। पिता ने 10 हजार नकद और एक बाइक के साथ सोना चांदी और घरेलू सामान देकर विदा किया था। आरोप है कि ससुराल जाते ही विवाहिता को दहेज कम मिलने का ताना देने लगे और दहेज के रूप में दो लाख नकद व बुलेट की मांग करने लगे। जब उसने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की तो कुछ लोगों के बीच समझौता होने के बाद कुछ दिन मामला शांत रहा। लेकिन इसके बाद 5 अगस्त 2023 को दिन में एक बजे दहेज की मांग करते हुए पति लक्ष्मण, ससुर बाबू राम, सास शीला देवर आकाश ने मिलकर विवाहिता को मारापीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर उसके पति, सास- ससुर, देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें