फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दुर्गंध आने पर नगरवासियों ने तोड़ा था सामुदायिक शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/चिरैयाकोट। चिरैयाकोट नगर पंचायत में थाना के सामने स्थित शौचालय लापता होने की गुत्थी तीन दिन बाद भी नहीं सुलझ पाई है। उधर नगर पंचायत की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट लगाकर फाइल बंद कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि शौचालय से दुर्गंध आने से नगरवासियों ने तोड़कर वहां से हटा दिया है। चिरैयाकोट नगर पंचायत में थाना गेट के सामने दो साल पहले तीन लाख रुपये से शौचालय बना था। शनिवार की रात अपने स्थान से कहीं लापता हो गया।
सुबह होने पर वहां कुछ ईंटे बिखरी दिखीं। थाना गेट के सामने ही शौचालय तोड़ा गया और पुलिस को पता नहीं चल पाया।
पुलिस के मुताबिक गेट पर लगा सीसीटीवी कैमरा भी बीते चार माह से खराब है। अधिशासी अधिकारी छोटेलाल तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद जांच करके चिरैयाकोट थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश यादव ने रिपोर्ट बनाकर अधिशासी अधिकारी को भेज दिया है। रिपोर्ट में बताया कि शौचालय मंदिर से 10 मीटर की दूरी पर था।
विज्ञापन

जहां सुबह शाम श्रद्धालु पूजा करने जाते हैं। नगर पंचायत द्वारा उसकी सफाई नहीं कराने पर दुर्गंध आने से आसपास के लोग परेशान थे। कई बार नगर पंचायत से शिकायत भी किया था।
सुनवाई नहीं होने पर नगर वासियों ने ही तोड़कर वहां से हटा दिया है। घटना की रात की होने व वाहनों के आने जाने से तोड़ने की आवाज सुनाई नहीं दी। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर फुटेज स्पष्ट नहीं हो पाई। वहीं अधिशासी अधिकारी छोटेलाल तिवारी ने बताया कि तहरीर के बाद भी पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है। बिना जांच किए ही पुलिस ने रिपोर्ट लगा दी है। इस संबंध में जिलाधिकारी से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें