फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहिउद्दीनपुर क्रय केंद्र पर ठप मिली गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। गेहूं खरीद शुरू होने के 34 दिन बाद भी खरीद प्रक्रिया चुस्त दुरुस्त नहीं की जा सकी है। बोरों के अभाव में कई क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद ठप चल रही है। बुुधवार को जिलाधिकारी के निरीक्षण में एक गेहूं क्रय केंद्र पर बोरे के अभाव में गेेहूं खरीद ठप मिली। साथ ही कई अनियमितता मिलने पर वह भड़क गए। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने पीसीएफ द्वारा संचालित गेहूं क्रय केंद्र पहसा मोहिउद्दीनपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां गेहूं खरीद बंद मिली। केंद्र प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि बोरे न होने के कारण गेंहू क्रय नहीं किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को तत्काल बोरे उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। केंद्र प्रभारी ने बताया कि क्रय केंद्र का लक्ष्य छह हजार क्विंटल गेहूं खरीद का है। इसके मुकाबले अब तक कुल 2250 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने केंद्र पर किसानों को दिए जाने वाली रिसीविंग पर्ची की दूसरी प्रति रिकार्ड के रुप में न रखे जाने, गेहूं की नमी मापने की मशीन न होने एवं केंद्र पर ही ऑनलाइन फीडिंग की व्यवस्था न होने पर नाराजगी प्रकट किया। जिलाधिकारी ने इसे तत्काल पीसीएफ के जिला प्रबंधक को ठीक कराने का निर्देश दिया। वहां पर स्थित गोदाम का भी जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया,जहां पर क्रय किए गए गेंहू को रखा गया था। इस दौरान वहां पर रखे गेहूं के बोरों की गणना एवं गेहूं की गुणवत्ता को भी जिलाधिकारी ने देखा। निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी विपुल सिन्हा, तहसीलदार सदर संजीव कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें