फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य से कोसों दूर रही गेहूं खरीद: 46.78 प्रतिशत ही हो सकी खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शासन की तरफ से लाख फरमान जारी करने के बाद भी गेहूं खरीद लक्ष्य से कोसों दूर नजर आ रही है। क्रय केंद्र प्रभारियों को गांवों में डोर-टू डोर जाकर खरीद किया जाना था। कई क्रय केंद्र प्रभारियों के उदासीन रवैए के चलते 46.78 प्रतिशत ही खरीदारी हो सकी है। हालत यह है कि गेहूं खरीद समय सीमा के अंतिम दिन 53 हजार एमटी के सापेक्ष अपराह्न तक 4964 किसानों से 24792.39 एमटी ही खरीद की जा सकी थी।
विज्ञापन

किसानों को गेहूं की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकार की तरफ से जिले में 55 क्रय केंद्र खोले गए हैं। गेहूं खरीद की जिम्मेदारी खाद्य एवं विपणन विभाग, पीसीएफ, यूपी एग्रो तथा एफसीआई को सौंपी गई है। गेहूं खरीद का लक्ष्य 53 हजार एमटी निर्धारित किया गया है। एजेंसियों की तरफ से लक्ष्य से कम खरीद किए जाने पर एजेंसियों को तेजी लाने का फरमान जारी किया गया था।
एजेंसियों को डोर-टू डोर जाकर सचल क्रय केंद्रों के माध्यम से खरीद करने का फरमान जारी किया गया था। लेकिन कई क्रय केंद्र प्रभारियों के उदासीन रवैए के चलते खरीद लक्ष्य से काफी पीछे है। एफसीआई, यूपी एग्रो तथा पीसीएफ की स्थिति काफी खराब है। गेहूं खरीद की समय सीमा 30 जून 2020 को निर्धारित की गई थी। अपराह्न तक 4964 किसानों से 24792.39 एमटी ही खरीद की जा सकी थी।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो लॉकडाउन के दौरान आटा की ज्यादा डिमांड होने के चलते फ्लोर मिलों ने किसानों से अधिक दाम पर गेहूं खरीद की। जबकि कुछ बड़े किसानों द्वारा गेेहूं का रेट बढ़ने के लालच में अपने गेेेहूं को रखे हुए हैं। इस बाबत जिला खाद्य विपणन अधिकारी वीके सिन्हा का कहना है कि गेहूं खरीद की समीक्षा की जा रही है। रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
नहीं पूरा हो सका लक्ष्य:
मधुबन/मझवारा। मधुबन कस्बा स्थित विपणन शाखा के कर्मचारी गेहूं खरीद समय के अंतिम दिन खरीदारी करने मेें लगे रहे। अब तक लक्ष्य 15 हजार के सापेक्ष सिर्फ 484 किसानों से 8232 कुुंतल ही खरीदारी हो सकी है। विपणन निरीक्षक अमरजीत दुुबे का कहना है कि बड़े किसान अपना गेहूं डंप किए गए हैं। जबकि मझवारा सहकारी समिति मझवारा में सिर्फ 91 किसानों से 3795 कुंतल खरीदारी हो सकी थी।
29400 के सापेक्ष 19221 कुंतल हो सकी खरीद :
रानीपुर। ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न क्रय केंद्रों के प्रभारी सचल क्रय केंद्रों के माध्यम से गेहूं खरीद करते रहे। लेकिन लक्ष्य 29400 कुंतल के सापेक्ष 19221 कुंतल ही खरीद हो सकी है। इस बाबत एडीओ कोआपरेटिव रविकांत यादव का कहना था कि लक्ष्य पूरा करने का काफी प्रयास किया गया।
विज्ञापन

नाम एजेंसी लक्ष्य खरीद
खाद्य व विपणन विभाग 25000एमटी 12128.35एमटी
पीसीएफ 20000 एमटी 10965.59 एमटी
यूपी एग्रो 5000 एमटी 573.45एमटी
एफसीआई 5000 एमटी 1125एमटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें