फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर निकले वोटर, 71% वोटिंग

Sat, 05 Dec 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानी और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए तीसरे चरण का मतदान शनिवार को मुहम्मदाबाद गोहना एवं रानीपुर ब्लाक में छिटपुट झड़प के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। दोनों ब्लाकों में 71 फीसदी मतदान हुआ। इसमें मुहम्मदाबाद गोहना में 70. 65 एवं रानीपुर ब्लाक में 70.50 हुआ। शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराने को लेकर प्रशासन काफी अलर्ट दिखा।
विज्ञापन



जगह जगह मोबाइल टीमें, फोर्स के जवान तैनात रहे वहीं जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक शिवप्रसाद उपाध्याय ने अधिकांश बूथों का जायजा भी लिया।


 इस दौरान कुछ फर्जी मतदाताओं को भी पकड़ा गया। इसी के साथ ही दोनों ब्लाकों में  प्रधान एवं सदस्य पद के 3524  प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिकाओं में बंद हो गया।


रानीपुर   ब्लाक में तीसरे चरण के मतदान को लेकर 265 बूथ एवं 107 मतदान केंद्र बनाए  गए थे। यहां प्रधान पद के प्रत्याशी 734 एवं सदस्य पद के 1885 हैं। 


 मतदाताओं की संख्या 172475 थी। इनमें लगभग 71 प्रतिशत मतदान हुआ। ब्लाक में शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासन जगह-जगह अलर्ट दिखा। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक में तीसरे चरण के मतदान को लेकर  239 बूथ एवं 103 मतदान   केंद्र बनाए गए हैं। यहां प्रधान पद के प्रत्याशी  606 एवं सदस्य पद के  1033 थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मतदाताओं की संख्या 139303 थी। यहां भी लगभग 71 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुछ स्थानों पर छिटपुट झड़प हुई लेकिन पुलिस ने मामले को शांत कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें