गोरखपुर से वाराणसी जाते समय हिंदू युवा वाहिनी के संयोजक महंत आदित्यनाथ का जिले में कई स्थानों पर हिंयुवा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा के जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने की बात कही।
नगर क्षेत्र में हिंयुवा कार्यकर्ताओं द्वारा गाजीपुर तिराहा पर सांसद महंत आदित्यनाथ का स्वागत हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओें ने जोरदार नारे लगाएं। दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार घाघरा पुल पर हिंदू युवा वाहिनी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
स्वागत के दौरान गोरखपुर के सांसद ने कहा कि जिस प्रकार से कार्यकर्ताओं ने भाजपा सदस्यता अभियान को सफल बनाया है उसी प्रकार से जनसंपर्क अभियान को भी सफल बनाएं।
इस दौरान मुख्य रूप से सूरजनाथ , बबलू, मुस्कान, अजय राय, कमलेश यादव, वीरेन्द्र सोनकर, संजय शर्मा, विक्रम मोदनवाल, हेमंत राय, अनंतलाल साहू,भोला आदि मौजूद रहे।
घोसी संवाददाता के अनुसार गोरखपुर से वाराणसी जाते समय पकड़ी मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने सांसद महंत आदित्यनाथ का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मुख्य रूप से सुनील कुमार गुप्ता, महावीर विश्वकर्मा, अशोक कुमार, राजन आदि मौजूद रहे।