फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड लाकडाउन:बाहरी मंडियों में सब्जियों की नहीं हो रही आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ / मधुबन। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ने के चलते शासन की तरफ से बंदी के चलते बाजार में सब्जियों के भाव गिरने से किसान परेशान हैं। बाहरी मंडियों में सब्जी की आपूर्ति नहीं होने से किसान स्थानीय बाजार में ही सब्जी बेच रहे हैं। बाजार में अधिक आवक होने से सब्जियों के भाव में गिर गए हैं।
विज्ञापन

जिले में किसान बड़ी मात्रा में सब्जियों की पैदावार करते हैं। यहां से सब्जी विभिन्न मंडियों में बेची जाती है। वीकेंड लॉकडाउन में बाहरी मंडियों में सब्जियों की मांग कम हो गई। इस कारण स्थानीय मंडियों में आवक अधिक हो गई है। अधिक मात्रा में सब्जियों के स्थानीय मंडी में पहुंचने के कारण भाव गिरता जा रहा है। इस सीधा असर किसानों पर पड़ रहा है। हरी सब्जियों के दाम लगभग 50 प्रतिशत गिर गया है। किसानों को लागत निकालना मुश्किल हो रहा है। इस संबंध में मधुबन क्षेत्र के किसान महेंद्र कुमार, श्रीराम प्रसाद का कहना है कि पहले विभिन्न मंडियों में सब्जी बेचकर अच्छा मुनाफा हो जाता था। लेकिन बंदी के चलते कम दाम पर ही सब्जी बेचना पड़ रहा है। हरी सब्जी जल्दी खराब हो जाती है। प्रशासन की तरफ से वैकल्पिक समाधान निकालने की मांग की है।
विज्ञापन

सब्जी वर्तमान रेट एक सप्ताह पूर्व प्रति किग्रा
भिंडी 20 रुपये 40 रुपये
बोरो 30 रुपये 60 रुपये
नेनुआ 30 रुपये 40 रुपये
कद्दू 20 रुपये 25रुपये
करैला 25 रुपये 40 रुपये
लौकी 20 रुपये 30 रुपये
प्याज 20 रुपये 23 रुपये
आलू 14 रुपये 15 रुपये
हरा मिर्चा 40 रुपये 70 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें