फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन शिव मंदिर में रीति रिवाज से हुई प्रेमी युगल की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय थाने में प्रेमी युगल के अभिभावकों के बीच बातचीत के दौरान रजामंदी पर शुक्रवार की शाम प्राचीन शिवमंदिर में प्रेमी युगल की शादी करा दी गई। शुक्रवार को प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों पकड़ कर प्रेमिका से शादी का दबाव बनाया। प्रेमी के इंकार करने पर प्रेमिका ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों थाने लाई। दोनों के परिजनों को बुलाया गया और बातचीत के दौरान रजामंदी होने पर प्रेमी युगल की शिव मंदिर में शादी करा दी गई।
विज्ञापन

दोहरीघाट थाना क्षेत्र के एक ग्राम सभा हमई अकतिहया निवासी युवक शुक्रवार को क्षेत्र के एक गांव की प्रेमिका के पास पहुंचा। दोनों बात कर रहे थे कि ग्रामीणों ने प्रेमी को पकड़ कर लड़की से शादी करने का दबाव बनाया। प्रेमी द्वारा मना करने पर ग्रामीणों ने 100 नंबर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की तथा लड़के को थाने लाई। सूचना पर दोनों के परिजन भी थाने में पहुंचे। लड़की शादी करने पर अड़ी थी जबकि प्रेमी इंकार कर रहा था। दोनों के परिजनों को समझाया गया और सहमति बनने पर दोनों की शादी कोपागंज स्थित प्राचीन गौरी शंकर मंदिर में करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें