फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुनकरों की बेटियों की शादी के लिए मिलेगा 30 हजार

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
प्रदेश के हथकरघा बुनकरों के सहयोग के लिए उप्र बुनकर बहबूदी फंड योजना अंतर्गत योजना क्रियान्वयन के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। हथकरघा बुनकरों के बेटियों की शादी के लिए अनुदान योजनागरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले हथकरघा बुनकरों की 18 वर्ष से अधिक आयु के बेटियों की शादी के लिए  प्रति बेटी 30 हजार का अनुदान दिया जायेगा, जो दो बेटियों तक ही सीमित रहेगा। विभाग यह लाभ्ा उन्हीं बुनकर परिवारों को उपलब्ध कराएगा जिन्हे समाज कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, आैर पिछड़ा समाज कल्याण विभाग द्वारा लाभ नहीं प्राप्त हो सका है।
विज्ञापन


जबकि वहीं हथकरघा बुनकरों को चश्मे की प्रतिपूर्ति के लिए अनुदान योजना के तहत हथकरघा बुनकरों या सहायक कर्मी जिनकी आयु 40 वर्ष या उससे अधिक है उन्हे 500 रुपया प्रति बुनकर नेत्र की जांच एवं चश्मा खरीद पर प्रतिपूर्ति के रूप में सहायता राशि के रूप में दी जाएगी। इतना ही नहीं सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना में  बुनकर अंशदान का 50 प्रतिशत प्रतिपूर्ति के लिए अनुदान योजना के तहत हथकरघा बुनकरों को जिनकी उम्र 18 से 89 वर्ष है। उन बुनकरों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित सामूहिक बीमा योजना में बुनकर  40 रुपया  प्रति बुनकर अंशदान की प्रतिपूर्ति किया जाएगा।  ताकि बीमा से उनके रोजगार की सुरक्ष्ाा हो सके आैर उन्हें केंद्र की योजनओं के पूरा-पूरा लाभ्ा दिया जा सके।

सहायक अायुक्त हथकरघा अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि योजना के बारे में सहायक आयुक्त उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग से विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कहा कि विभ्ााग अधिक से अधिक उन बुनकर परिवारों को लाभ्ा पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है जो इस योजना के पात्र हैं आैर उन्हें इससे लाभ मिलेगा। पूरा प्रयास है कि केंद्र सरकार की योजना उन तक पहंुचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें