मऊ। ऑल इंडिया बुनकर फेडरेशन का जिला सम्मेलन भाकपा कार्यालय कौड़ी बिल्डिंग पर रविवार को आयोजित हुआ। सम्मेलन में मांग की गई कि बुनकरों का पुराना फ्लैट रेट बिजली 72 रुपया को कानून बनाकर फिर से लागू किया जाए।
बुनकर वर्ग के वृद्ध जो 60 साल की आयु के ऊपर के है उनको हर माह 10000 रुपये पेंशन दिया जाए। साथ ही बुनकरों का बिजली बिल को माफ किया कर बुनकरों के लड़कियों की शादी में कानून बनाकर शादी अनुदान राशि दिया जाए।सम्मेलन में मुख्य रूप से पूर्व विधायक कॉमरेड इम्तियाज़ अहमद, रामसोच यादव, रामअवतार सिंह, फखरे आलम प्रवेक्षक थे। सम्मेलन की अध्यक्षता तीन सदस्यी कमेटी ने किया।
इस दौरान सदस्यीय कौंसिल बनाई गई व सर्वसम्मति से कॉमरेड अनीस अहमद को बुनकर फेडरेशन का जिला अध्यक्ष व जमील अहमद के जिलासचिव बनाया गया। सम्मेलन में मुख्य रूप से तनवीर आलम, शमशाद अहमद, इम्तियाज़ अहमद आदि शामिल रहे। संवाद