फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दोपहर बाद बदला मौसम, झमाझम बारिश, तेज आंधी में उड़े टिन शेड

विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गंगयापार गांव में तेज आंधी में उड़ा दुकानों का टीनशेड।संवाद
विज्ञापन
जिले में तापमान बढ़ने का क्रम जारी रहने से लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे मौसम में बदलाव देखने को मिला। गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गंगयापार गांव में आंधी से टिन शेड उड़ा और 20 मीटर दूर जाकर गिरा। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह लगभग सात बजे से ही धूप तेज होने लगी थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप और अधिक तीव्र होती गई।
दिनभर धूप और छांव का क्रम बना रहा। दोपहर के समय नगर सहित प्रमुख मार्गों पर लोगों की आवाजाही कम रही। बाहर निकलने वाले लोग सिर पर टोपी और गमछा लगाकर चलते दिखाई दिए।
विज्ञापन

तापमान की बात करें तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 43 प्रतिशत रही, जबकि हवा की गति लगभग 8 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे मौसम में बदलाव हुआ और गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज गड़गड़ाहट के कारण राहगीर और खेतों में काम कर रहे किसान सुरक्षित स्थानों की ओर जाते दिखाई दिए। इसके बाद रुक-रुक कर बारिश होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें