फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आबादी के बीच बने घर में असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बीती रात बुधवार को करमपुर गांव में छापा मारकर असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने यहां से दो तस्करों को दो तमंचे, कारतूस संग पकड़ा। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

घोसी कोतवाल अनिलचंद्र तिवारी ने बताया कि घोसी उपचुनाव के मद्देनजर बुधवार की देर रात गश्त के दौरान हनुमान गंज सीमा पर मुखबीर से सूचना मिली कि करमपुर गांव में पतिराम विश्वकर्मा के मकान में अवैध असलहे बनाए जाते हैं। सूचना मिलने पर गांव में छापा मारा गया। जहां असलहा बनाते पतिराम विश्वकर्मा निवासी करमपुर के साथ गोविंद प्रसाद निवासी मुंगेसरनकटा को पकड़ा गया।
पुलिस ने मौके से एक निर्मित, एक मुठिया विहीन कट्टा बरामद करने के साथ 5 कारतूस बरामद किया। साथ ही असलहा बनाने के लिए रखा लोहे का पाइप, भठ्ठी, हथौड़ा आदि बरामद किया। कोतवाल ने बताया की पूछताछ में पतिराम विश्वकर्मा ने बताया कि कुछ महीने पूर्व असलहा के मामले में वह जेल गया था। छूटने के बाद फिर से असलहा बनाने में जुट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें