फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम पहले से बीमार हैं, ऐसे में दूषित नाश्ता, पानी के सेवन से कैसे होंगे ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। कोविड-19 के मरीजों का ग्राफ जैसे-जैसे बढ़ रहा है, वैसे वैसे जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग की दुश्वारियां बढ़ती जा रही हैं। रविवार को ऐसा ही एक मामला कोपागंज स्थित एल-1 अस्पताल बापू मेडिकल कॉलेज पर दिखा। जहां भर्ती कोविड-19 मरीजों ने पीने के पानी में कीड़ा निकलने तथा घटिया भोजन को लेकर आक्रोशित हो उठे और हंगामा करते हुए अस्पताल से बाहर निकल आए। मरीजों के विरोध की सूचना मिलते ही कुछ देर में स्वास्थ्य महकमा के अधिकारी कोपागंज पुलिस के साथ पहुंचे। मरीजों को आश्वासन देते हुए सभी समस्याओं के निदान की बात कही। जिसके बाद मरीज शांत हुए।
विज्ञापन

जिले के पहले कोविड अस्पताल परदहां के भरने के बाद दूसरा कोविड अस्पताल बापू मेडिकल कॉलेज को बनाया गया है। इसमें कोविड-19 के मरीज रखे गए हैं। रविवार की सुबह दस बजे भर्ती मरीजों ने पीने को मिले पानी में कीड़ा देखकर भड़क उठे और आक्रोशित होकर अस्पताल के बाहर निकलकर प्रदर्शन करने लगे।
मरीजों के विरोध की सूचना मिलने पर कोपागंज केंद्र प्रभारी डॉ. आरके झा कोपागंज एसओ अजय त्रिपाठी के साथ पहुंचे। अधिकारियों को आया देख मरीजो ने खाना और पीने के पानी मे कीड़े मिलने की शिकायत किया। साथ ही आसपास गंदगी के वावत भी जानकारियां देते हुए यहां रहने से इनकार करने लगे। किसी प्रकार पहुंचे अधिकारियों ने मरीजों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया और खाने का मेनू चार्ट देते हुए आश्वासन दिया कि इस मेनू चार्ट के आधार पर भोजन मिलेगा। इसके बाद मरीज शांत होते हुए वापस अपने वार्ड में लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें