फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से कई जगह जलभराव

Mon, 03 Jul 2017 11:29 PM IST
mau news
विज्ञापन
मुंशीपुरा में जलजमाव से होकर जाता युवक।
विज्ञापन
मऊ। सोमवार की सुबह से लगातार हुई झमाझम बारिश के चलते जहां मौसम काफी            
विज्ञापन

सुहाना हो गया। वहीं किसानों के चेहरे खिल गए।  नगर के कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पहली ही बरसात में  नगरपालिका तथा कई नगर पंचायतों में जलनिकासी की पोल खुल गई। ग्रामीण क्षेत्र के कई बाजारों के दूकानों में पानी घुस जाने से दूकानदारों को नुकसान उठाना पड़ा।             
मानसून के आगमन के साथ ही मौसम ने करवट ले ली है। रविवार की रात से रिमझिम बारिश का क्रम जारी रहा। सोमवार को सुबह झमाझम बारिश जारी रहने से किसानों के चेहरे पर मुस्कान देखते ही बन रही थी। किसान सुबह से ही रोपाई के लिए खेत की तैयारी में जुटे देखे गए। बारिश के चलते कई मुहल्लों में जलभराव से लोग बेहाल रहे। खास तौर से नगर क्षेत्र के सहादतपुरा, मुंशीपुरा,निजामुद्दीनपुरा, दानकबीर सब्जी मंडी, डीसीएसके मोड और भीटी सहित विभिन्न इलाकों  में जलभराव के कारण लोगों परेशानी का सामना करना पड़ा
विज्ञापन

। सरसेना संवाददाता के अनुसार पहली ही बरसात में चिरैयाकोट बाजार में नाले का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा।            
  इस संबंध में बाजार निवासी अब्दुल सत्तार, मुंशी कुरैशी, नजरे आलम, ओमप्रकाश मद्धेशिया, रमेशचंद मौर्य, राकेशचंद वर्मा, अशोक वर्मा, रविंद्र मौर्य, मोनू गुप्ता, इद्रीस अंसारी का कहना है कि प्रतिवर्ष दूकानों में पानी घुसने से दूकानदारों को काफी नुकसान होना पड़ता है, लेकिन जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

दुबारी संवाददाता के अनुसार सोमवार को हुई बारिश से सार्वजनिक नालियों के जाम होने से दुबारी बाजार में कई दूकानों मेें पानी घुस जाने से दूकानदारों को नुकसान उठाना पड़ा। पुलिस सहायता केंद्र, गजियापुर ढाला से अहिरुपुर तक मार्ग में अहिरुपूर गांव में तीन स्थानों पिच मार्ग,तिघरा हरिजन बस्ती के पास घंटों जलजमाव रहने से बाजारों की कई दूकानों में पानी घुस जाने से दूकानदारों का हजारों रुपये मूल्य का सामान खराब हो गया। इस संबंध में बृजमोहन गुप्ता, राधेश्याम मौर्य, राणा सहानी ,सवरु यादव, मुनीब गोंड, देवेंद्र यादव ने जलनिकासी की समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें