फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा में प्रति घंटे एक सेेंटीमीटर का हो रहा बढ़ाव

Sat, 30 Jul 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
घाघरा नदी
विज्ञापन
 एक माह के अंदर घाघरा तीसरी बार खतरा बिंदु पार कर चुकी है। नदी इस समय एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में घाघरा का जलस्तर 24 सेंटीमीटर बढ़ गया है। समाचार लिखे जाने तक नदी का स्तर खतरा बिंदु से पांच सेमी मीटर ऊपर थी।  घाघरा की तेज धाराओं की टक्कर से भारत माता मंदिर की सुरक्षा में लगे बोल्डर खिसकने लगे हैं। श्मशान घाट के दक्षिण तेज कटान शुरू हो गई है। नदी के भयावह रुख से दोहरीघाट का अस्तित्व  खतरे में आ गया है। प्रबंधक ने मुक्तिधाम की सुरक्षा के लिए प्रशासन से  गुहार लगाई है। नगरवासी दहशत में आ गए हैं।
विज्ञापन


 दो बार जलस्तर बढ़ाने के बाद घटाव पर आई नदी ने अचानक तीसरी बार रौद्र रूप धारण कर लिया है। नदी ने अचानक खतरा बिंदु पार करते ही कहर बरसाना शुरू कर दिया है। खतरा बिंदु पार होते ही घाघरा एक बार पुन: उग्र हो गयी है। घाघरा की प्रलयंकारी लहरों से भारत माता मंदिर की सुरक्षा में लगाये गये बोल्डर नदी में खिसकने लगे हैं ।इसकी जानकारी जैसे ही नगर वासियों को हुई ,नगरवासियों में दहशत कायम हो गई। घाघरा की प्रचंड लहरों से नगर के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।

उधर शमशान घाट के दक्षिण फिर से कटान शुरू हो गयी है। कटान के चलते मुक्तिधाम पर खतरा मंडराने लगा है। वहीं नगर के ऐतिहासिक धरोहरों पर संकट के बादल छाने लगा है।
विज्ञापन

मुक्तिधाम तथा नगर  का अस्तित्व संकट में दिख रहा  है, प्रशासन बेखबर है । जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में एक बार पुन: बेचैनी बढ़ गई है। गौरी संकट घाट पर घाघरा का जल स्तर शुक्रवार को 69.95 मीटर तक पहुंच गया जबकि गुरुवार को जलस्तर 69.82 मीटर था। यानी 24 घंटे में जल स्तर 24 सेमी बढ़ गया। गौरीशंकर घाट पर खतरे का निशान 69.90 मीटर है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें