कोपागंज में सहरोज के पास खुदाई में अनियमिता के चलते छोटी सरयू नदी का रूका प्रवाह।संवाद
- फोटो : MAU
कोपागंज।क्षेत्र के कई ग्राम सभाओं से होकर बहने वाली छोटी सरयू की खुदाई में अनियमितता की गई है। छोटी सरयू नदी की अंतिम पांच किलोमीटर की लंबाई में खुदाई की ही नहीं गई है जिससे छोटी सरयू नदी का पानी तमसा नदी में न गिरकर पीछे की ओर फैल रहा है। किसान नेता देवप्रकाशराय ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर छोटी सरयू नदी की अच्छी तरह से खुदाई कराने की मांग किया। क्षेत्र के किसान नेता ने सिंचाई विभाग पर खुदाई के नाम पर खानापूर्ति करने का आरोप लगाया है। डीएम को सौंप गए ज्ञापन में किसान नेता ने कहा है कि छोटी सरयू नदी से केवल घास की सफाई की जा रही है। नदी के बहाव वाले क्षेत्रों में पिछले वर्ष जलजमाव के चलते हजारों एकड़ की कृषि योग्य भूमि में रबी के फसल सहित अन्य फसलों की बुआई नहीं हो सकी।जिससे शहरोज, खुखुन्दवा, काछी कला, सोड़सर, फैजुल्लाहपुर, चिश्तीपुर, फतेपुर आदि गांवों के किसानों की भूमि बेकार पड़ी रह रही है। पिछले वर्ष सिंचाई विभाग द्वारा छोटी सरयू की सफाई कराने के उपरांत भी नदी का बहाव टौंस नहीं में नहीं जा पा रहा था।इस सम्बन्ध में किसान नेता देव प्रकाश राय ने बताया कि सिचाई विभाग बाढ़ खण्ड आजमगढ़ द्वारा पिछले वर्ष छोटी सरयू ड्रेन की खुदाई करोड़ों रुपये खर्च कर करायी गयी थी। लेकिन ठीक ढंग से खुदाई न होने से काफी हिस्सों में पानी अब भी भरा हुआ है।काछी कला से लेकर चकरा सहरोज तक लगभग पांच किलोमीटर तक छोटी सरयू नदी की खुदाई नहीं की गई है। ठेकेदार ने खुदाई पूरी करने का दावा करते हुए विभागीय अधिकारियों को दे चुका है। इसे लेकर किसान नेता देवप्रकाश राय ने जिलाधिकारी अरुण कुमार को ज्ञापन देकर नदी की अच्छी रतह से खुदाई कराने की मांग की जिससे किसानों को भूमि में फसलों की बुवाई से सके। डीएम ने उन्हें आश्वासन दिया।