कोपागंज के काछिकला सबस्टेशन से टड़ियांव सबस्टेशन भेजा जा फीडर मशीन।संवाद
- फोटो : MAU
कोपागंज । विधुत उपकेन्द्र टड़ियाव सबस्टेशन के टाउन फीडर में बार बार खराबी के चलते विगत तीन दिनों से विद्युत सप्लाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। कस्बेवासी भीषण गर्मी और ऊमस परेशान हो चुके हैं। लोगों के सामने पीने के पानी की समस्या विकट हो गयी है।मंगलवार को बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों ने नए बने काछीकला विद्युत सबस्टेशन से अतिरिक्त फीडर मशीन खोलकर तड़ियांव सबस्टेशन भेजवाया है। जिसे लगाने का कार्य जोर शोर से चल रहा है। विद्युत अधिकारी देर शाम तक विद्युत् सप्लाई सुचारु करने के दावे करते रहे। कोपागंज नगर पंचायत के आधे हिस्से में विधुत उपकेन्द्र टड़ियाव से विधुत आपूर्ति की जाती है । लेकिन शनिवार की रात्रि लगभग तीन बजे के करीब अचानक ओवरलोड़ के कारण टाउन फीडर का स्पाउट जल गया और नगर में अंधेरा छा गया । विजलीकर्मियो द्वारा बदलने का कार्य शुरू किया गया है और 16 घंटे बाद किसी प्रकार रविवार की शाम विद्युत सप्लाई बहाल हो सकी। अभी फीडर सही हुए 12 घंटे भी नहीं बीते कि दोबारा सोमवार की दोपहर स्पाउट जलने से विद्युत्ले सप्लाई बाधित हो गयी। बार बार फीडर में आ रही खराबी से बिजली कर्मी भी परेशान हो गए और उन्होंने मौजूदा फीडर को बदलने के लिए उच्चाधिकारियों को सूचित किया। उच्चाधिकारियों ने ग्राम सभा काछीकला में बने नए विद्युत् सबस्टेशन में पड़े अतिरिक्त फीडर को खोल कर तड़ियांव विद्युत सबस्टेशन भेजवाया। इस वावत पूछे जाने पर तड़ियांव के जेई प्रमोद कुमार का कहना है की नई मशीन लखनऊ से आ रही है। उसके आने में तीन से लेकर चार दिन लगेंगे। तबतक काछीकला विद्युत सबस्टेशन में पड़ा अतिरिक्त फीडर खोलकर तड़ियांव में लगाया जा रहा है शाम तक बिजली सप्लाई चालू होने की संभावना है।