इंदारा। कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के कई गांव के किसान शारदा सहायक से निकली राजवाहा नहर पर आश्रित है। नहर में पानी नहीं होने से धान की फसल पानी के अभाव में सूख रही है, खेतों में दरारें फट गई हैं। इस शारदा सहायक नहर से 12 माइनर निकली हैं। परेशान किसानों ने आला अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल दोहरीघाट से मऊ और बलिया के किसानों की भूमि सिंचित करने की क्षमता है। लेकिन मानक के अनुरूप पानी न छोड़ने से टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। क्षेत्र के किसान मनोज सिंह, चंद्रशेखर सिंह, दयानंद पांडेय, अशोक शर्मा, चंद्रभान राजभर,चंदन,नन्दू, शिवम सिंह,मनु,आनंदी,पतिराज आदि किसानों ने अति शीघ्र इंदारा राजवाहा नहर में भरपूर पानी छोड़ने की मांग किया है। इस बाबत नहर विभाग के जेई निमृता कुशवाहा ने बताई कि विभागीय अधिकारियों से मेरी बात चल रही है, एक दो दिन में नहर में पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़वा दिया जाएगा।