फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जल्द मिलेंगी रोडवेज की 30 साधारण, दो एसी बसें, दिल्ली, झांसी जाना होगा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ डिपो की 12 रोडवेज बसों के नीलाम होने के बाद बसों की संख्या कम न हो इसके लिए 20 साधारण और दो एसी बसें भेजी जा रही हैं। वहीं, दोहरीघाट डिपो में भी 10 साधारण रोडवेज बसें शामिल होंगी। ये बसें लंबी दूरी के आठ नए रूटों पर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

मुख्यालय से इन रूटों का निर्धारण कर सभी डिपो को भेज दिया गया है। बसें पर्याप्त चालक और परिचालक मिलने के बाद ही भेजी जाएंगी। मऊ और दोहरीघाट डिपो के अलावा आजमगढ़ मंडल के पांच अन्य डिपो को भी नई बसें मिलेंगी। मुख्यालय से आजमगढ़ मंडल के सभी सात डिपो के लिए 114 बसों की सूची तैयार की है। इसमें 10 एसी और चार स्लीपर बसें शामिल हैं। साथ ही 20 छोटी बसें भी भेजी जाएंगी, जिन्हें जनपद के ग्रामीण रूटों पर चलाया जाएगा। हालांकि मऊ और दोहरीघाट डिपो की सूची में छोटी बसें नहीं हैं।
इन डिपों को मिलेंगी बसें

डिपो बसों की संख्या
मऊ 20 साधारण, 02 एसी
दोहरीघाट 10 साधारण
आजमगढ़ 20 साधारण, 04 एसी
बलिया 05 साधारण, 10 छोटी, 04 स्लीपर, 02 एसी
बेल्थरारोड 05 साधारण, 05 छोटी
डॉ. अंबेडकर 20 साधारण, 02 एसी
शाहगंज 05 छोटी बसें
इन नए रूटों पर चलेंगी मऊ डिपो बसें
1. मऊ-दिल्ली-मऊ (पूर्वांचल एक्सप्रेसवे) - 1700 किमी
2. मऊ-झांसी-मऊ - 1372 किमी
3. मऊ-बरेली-मऊ - 1212 किमी
4. मऊ-आगरा-मथुरा (पूर्वांचल एक्सप्रेसवे) - 1486 किमी
5. मऊ-सोनौली-वाराणसी - 640 किमी
6. मऊ-अंबेडकर नगर-टांडा-बस्ती-बॉसी - 500 किमी
7. मऊ-गोरखपुर-पड़रौना - 370 किमी
8. मऊ-गोरखपुर-सिद्धार्थनगर - 452 किमी
लखनऊ मुख्यालय से सात डिपो के लिए 114 बसों की सूची भेजी गई। इसमें से 20 छोटी बसों को ग्रामीण रूटों पर चलाया जाएगा। कुछ नए और लंबे रूट निर्धारित किए गए हैं। इसकी सूची मिल गई हैं। इन रूटों पर साधारण, एसी और स्लीपर बसों को चलाया जाएगा। - मनोज वाजपेयी, आरएम, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें