फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आश्वासन के एक सप्ताह बाद भी नहीं हुई वाटर कूलरों की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। खंड विकास अधिकारी द्वारा आश्वासन के एक सप्ताह बाद भी ब्लॉक क्षेत्र में बंद पड़े वाटर कूलरों की मरम्मत नहीं हुई है। क्षेत्र पंचायत द्वारा छह माह पूर्व लगाए गए वाटर कूलर देखरेख के अभाव में शो पीस बनकर रह गए हैं। जिसके चलते लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ब्लॉक परिसर, बिलौझा बाजार, हलधरपुर थाना परिसर और देवदह गांव के समोगर मंदिर में छह माह पूर्व वाटर कूलर लगवाया गया था। स्थानीय लोगों एवं राहगीरों को ठंडा पानी मिलने की आस जगी थी। देखरेख के अभाव में कहीं तीन तो कहीं चार माह से वाटर कूलर खराब पड़े हैं।
इस संबंध में जितेंद्र कुमार यादव, संतोष कुमार, विवेक कुमार, बबलू चौहान, ओमप्रकाश राजभर, विवेक कुमार सिंह, कृष्णा पांडेय, निरहू चौहान, विवेकानंद चौहान, सिंपू मिश्रा, राजू गुप्ता आदि लोगों ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन सैकड़ों लोग आते हैं। लेकिन पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को ठंडे पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। गर्मी में लोगों को पानी की समस्या बनी हुई है। क्षेत्रीय लोगों की मांग पर खंड विकास अधिकारी इद्रीस अली ने एक सप्ताह में मरम्मत कराने का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी आज तक समस्या का निदान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें