फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉचमैन को गैस के गोदाम पर मारी गोली

Sat, 27 Dec 2014 11:23 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना मधुबन क्षेत्र के कटघरा शंकर स्थित एक गैस एजेंसी के गोदाम के वॉचमैन को शनिवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। बदमाश घटना के बाद हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन


आनन फानन में कर्मचारियों ने वॉचमैन को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस खोजबीन में जुटी है, लेकिन गोली मारने के कारणों का पता नहीं लगा।  वॉचमैन की हालत गंभीर है, उसे वाराणसी रेफर किया गया है।


मधुबन कस्बे में सचिंद्र सिंह निवासी छोटी बकवल थाना सरायलखंसी की शहीद पारस इंडेन गैस सर्विस एजेंसी है। एजेंसी का गोदाम कटघरा शंकर बाजार के समीप बनाया गया है।
विज्ञापन


यहां पर देखरेख का कार्य चोरपाखुद गांव निवासी 30 वर्षीय सोनू करता है। शनिवार की शाम को बाइक सवार दो बदमाश गोदाम पर पहुंचे, उस समय वॉचमैन सोनू गेट का ताला बंद करने जा रहा था।

इसी बीच बाइक सवारों ने उससे पूछा कि गैस की बुकिंग के बाद डिलीवरी कब तक होती है। सोनू इस संबंध में जानकारी देने के बाद ज्यों ही मुड़ा और ताला बंद करने के लिए बढ़ा बदमाशों ने उसके पीठ में गोली मार दी।

 गोली मारने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और आसपास के अन्य कर्मचारी दौड़े, लेकिन बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की और फरार हो गए।

घटना के बाद कर्मचारियों ने किसी प्रकार घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव पहुंचवाया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंची और खोजबीन में जुट गई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। गैस एजेंसी के मैनेजर अजय सिंह ने घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें