फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगेस्टर के मामले में मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी के विरुद्ध वारंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ । विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर एक्ट/ फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर एक रामराज ने विवेचक की अर्जी पर सुनवाई के बाद पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी सहित तीन लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया है। मामला दक्षिण टोला थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार दक्षिण टोला थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष की तहरीर पर गैंगस्टर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हुई। इसमें पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी पर रैनी ग्राम सभा में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध अतिक्रमण के मामले में दर्ज एफआईआर को आधार बनाते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ था। इसमें अफसा अंसारी सहित पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है। मामले में पुलिस ने कई बार अफसा अंसारी की गिरफ्तारी का प्रयास किया, लेकिन वह गिरफ्तारी से बचती रही। इस पर मामले के विवेचक थानाध्यक्ष सरायलखंसी ने कोर्ट में अर्जी देकर अफसा अंसारी सहित तीन की गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट जारी करने का अनुरोध किया था। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि पूर्व में गैंगस्टर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। विवेचना के क्रम में अफसा अंसारी सहित तीन के विरुद्ध कोर्ट से गैरजमानती वारंट जारी किया गया है। गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें