शहर कोतवाली क्षेत्र के हट्ठीमदारी मोहल्ले में शनिवार की रात अराजकतत्वों ने एक साड़ी की गोदाम का ताला तोड़कर उसमें आग लगा दिया। जिसके कारण वहां रखी सैकड़ों साड़ियां जलकर बर्बाद हो गईं।
घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे गोदाम के मालिक ने आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। रविवार को गोदाम मालिक अजमल ने शहर कोतवाल में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दिया है।
नगर क्षेत्र के हट्ठी मदारी मोहल्ला निवासी अजमल मकसूद पुत्र मकसूद का अपने मोहल्ले में ही साड़ी का गोदाम है।
जिसमें लूम भी चलता है। हर दिन की तरह शनिवार को अपने गोदाम को बंद कर अजमल कुछ दूर स्थित अपने घर चला गया।
इस बीच मोहल्ले के ही अराजकतत्वों ने उसकी गोदाम का ताला तोड़कर उसमें आग लगा दिया और वहां से भाग निकले। जिसके बाद वहां के लोगों के शोर मचाने पर लोग जुटे इतने में अजमल को भी आग लगने की घटना की जानकारी मिल गई। वो भी वहां भागा भागा गया।
मोहल्ले के लोगों की सहायता से किसी तरह से आग पर काबू पाया। अजमल ने बताया कि मोहल्ले के ही कुछ अराजकत्तवों ने आग लगाई है। जिसमें करीब 40 से 50 हजार रुपये की साड़ी जलकर बर्बाद हो गई। उसने इस संबध में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दिया है।