फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: भरभरा कर गिरी जर्जर मकान की दीवार, मलबे में दबने से बुजुर्ग की मौत

Mon, 10 Oct 2022 03:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ के रजपुरा ग्राम पंचायत में एक जर्जर मकान की दीवार अचानक ढह गई। मलबे में दबने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के रजपुरा ग्राम पंचायत में एक जर्जर मकान की दीवार अचानक ढह गई। मलबे में दबने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोपागंज थाना क्षेत्र के रजपुरा ग्राम पंचायत के राजभर बस्ती निवासी बादाम राजभर (60) का दो मंजिला मकान जर्जर हालत में है। उसी मकान का पुनर्निर्माण चल रहा है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 10 बजे पुरानी दीवार के ऊपर ही नई तैयार दीवार को नमी देने के लिए वह पानी दे रहा था। अचानक दीवार ढह गई। मलबा बादाम के ऊपर गिरा और वो बुरी तरह दब गया। परिवार के सदस्यों ने आनन-फानन ईंटों को हटाकर बुजुर्ग को बाहर निकाला। जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें