फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में ट्रेनों में चल रही वेटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। त्योहारों को लेकर ट्रेनों में मारामारी के हालात हैं। स्थिति यह है कि घर आने तथा त्यौहार बाद घर जाने के लिए लोगों को ट्रेनों में सीट उपलब्ध नहीं हो पा रही है। दशहरा, दीपावली और छठ बाद की ट्रेन की टिकट या तो नो रूम दिख रही है या तो काफी वेटिंग मिल रही है। खासकर दिल्ली, मुम्बई सहित कई रूटों को जाने वाली ट्रेनों में काफी वेटिंग देखने को मिल रही है। यात्री आरक्षित (कंफर्म) टिकट पाने के लिए जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं। कई ट्रेनों में वेटिंग 100 से 150 के पार तक पहुंच चुकी है। कंफर्म टिकट पाने के लिए यात्रियों की निगाहें तत्काल टिकट पर टिकी हुई हैं। लेकिन इसमें भी मारामारी की स्थिति है। दो महीने पहले आरक्षण टिकट करवाने के बाद भी यात्रियों को कंफर्म वर्थ नहीं मिल पा रही है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से त्योहारी सीजन को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों चलाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें