फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 माह बाद से बकाया चल रही मनरेगा मजदूरों की मजदूरी, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला। बड़रांव ब्लॉक क्षेत्र के अमिला ग्राम सभा में मनरेगा के तहत कार्य करने के बाद दस माह बीतने के बावजूद भी मजदूरों का भुगतान नहीं हो सका है। इसके चलते मनरेगा मजदूरी पर आश्रित परिवार भूखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से परेशान मजदूरों ने रविवार को प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी किया। बड़रांव ब्लॉक क्षेत्र के अमिला ग्राम सभा के चौहानपूरा में मजदूरों ने मनरेगा में गत नवंबर माह में नाली, खड़ंजा आदि का कार्य ग्राम पंचायत स्तर से किया है। दस माह बीतने के बाद भी कार्य किए मजदूरों के खाते में मजदूरी नहीं जा सकी है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ग्राम पंचायत स्तर पर कई बार अवगत कराने के बावजूद अब तक भुगतान नहीं हो सका। ग्राम पंचायत स्तर से लगायत ब्लॉक स्तर तक कई बार कहने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। आज कल कहकर केवल खानापूर्ति कर दौड़ाया जा रहा है। मजदूरी की राशि अविलंब नहीं मिली तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में कौशिल्या, माया,गुलाबी देवी,रामकिशुन चौहान, संजू, सिंधु, मंशा, सावित्री, दुर्गावती, सूरजमती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें