फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल सड़क से आजिज हुए ग्रामीण, गड्ढों में पौधे रोपकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। जिले में बदहाल सड़कों को गड्ढामुक्त का दावा केवल जिम्मेदार कागजों पर भरता दिख रहा है, जबकि जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर है।ऐसी ही स्थत कोपागंज ब्लाक के व्कोपागंज-कसार मार्ग की है। रविवार को बदहाल सड़क की समस्या से आजिज ग्रामीणों ने इस सड़क मलर्ग के बनवाने की मांग को लेकर जयरामगढ़ तिराहे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए बने गड्ढों में पौधे रोपकर अलग अंदाज में विरोध जताया। ग्रामीणों ने एक घंटे तक अनूठे प्रदर्शन से जिम्मेदारों को आईना दिखाया। रविवार को पूर्व प्रधान रामकरण चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने जयरामगढ़ तिराहे परसड़क में बने गड्ढे में पौधे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि सड़क की मरम्मत नहीं किया गया तो जिलाअधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहां कि सड़क पर चलना खतरे से खाली नहीं है, कहा कि सड़क पर जगह-जगह जानलेवा गड्ढे हैं। बारिश के दिनों में सड़क में बने गड्ढे में पानी भरने से छोटे वाहन आए दिन गिरते जाते हैं। पूर्व प्रधान राम करन चौहान ने बताया कि सड़क मार्ग की मरम्मत को लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार मांग किया लेकिन विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व प्रधान राम करन चौहान, प्रधान मोतीचंद राजभर, राजेंद्र प्रसाद, जय प्रकाश राजभर, धर्म चंद्र राम चन्द्र भान, कमला देवी ,तेतरी देवी अमिलावती देवी शीला देवी समेत संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें