फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए मतदान 18 को

विज्ञापन
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की 23 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के गठन के लिए नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को विभिन्न पदों के लिए कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 13 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। नामांकन के बाद जांच में सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। किसी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया। वापसी के बाद अध्यक्ष, महामंत्री और सहमंत्री पदों के लिए 18 फरवरी को मतदान होगा।
शेष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है, इसकी औपचारिक घोषणा चुनाव परिणाम के साथ की जाएगी। एल्डर कमेटी के चेयरमैन मुहम्मद असलम ने बताया कि तीन दिनों तक चले नामांकन मे अध्यक्ष, महामंत्री सहित विभिन्न पदों के लिए कुल 24 लोगों ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

जांच में सभी नामांकन वैध पाए गए, किसी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर दिनेश राय, पारसनाथ यादव और अशोक कुमार सिंह के बीच चुनाव होगा।
वहीं महामंत्री पद पर सत्यराम यादव, अवनीश कुमार और फतेहबहादुर सिंह के बीच चुनाव होगा। तथा सहमंत्री प्रशासन पद के लिए अमित कुमार सिंह, सुनील कुमार दूबे और चन्द्रभूषण भारद्वाज के बीच चुनाव होगा।
मतदान 18 फरवरी को संघ के पुस्तकालय भवन में सुबह 10 बजे से अपराह्न 2.30 बजे तक होगा। तथा उसी दिन अपराह्न 3 बजे से मतगणना होगी। मतदान के समय सभी मतदाताओं को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से जारी सीओपी युक्त परिचय पत्र अथवा प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।

इनका निर्विरोध चुना जाना तय
मुहम्मद असलम ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बाबूलाल प्रजापति, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अशीत कुमार पाठक और संजय कुमार गुप्ता, साधारण उपाध्यक्ष पद पर सुशील कुमार द्विवेदी, सहमंत्री लाइब्रेरी पद पर सरिता सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार राय आडिटर पद पर प्रत्युष रंजन बालव कि निर्विरोध निर्वाचन तय है।
वहीं वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी पद पर चन्द्रप्रकाश, पंकज राय, रामप्रकाश सिंह, रामबचन यादव, रमेश श्रीवास्तव, शाहमुहम्मद इकबाल तथा कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी पद पर नीरज कुमार सिंह, अवनीश सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय है।
इसकी औपचारिक घोषणा चुनाव परिणाम के साथ की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया मे सुरेन्द्र राय, विजय मिश्रा, पंचानन्द वर्मा, सरदार दीपनारायण सिंह, राधेशयाम ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें