फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तहसील बार एसोसिएशन सदर की नई कार्यकारिणी के लिए मतदान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊ। तहसील बार एसोसिएशन सदर की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक मतदान होगा।
मतदान के लिए 60 अधिवक्ताओं को मतदाता बनाया गया है, जो अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे चार प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
मतदान को लेकर तहसील परिसर और बाहर प्रत्याशी अपने अपने पक्ष में मतदान करने के लिए अधिवक्ताओं से संपर्क करते रहे। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों पर नजर डालें तो अध्यक्ष पद पर सुभाष सिंह और शिवनारायण राय के बीच सीधा और कांटे का संघर्ष होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वहीं उपाध्यक्ष पद पर भी प्रेम प्रकाश चौहान और अखिलेश कुमार श्रीवास्तव के बीच सीधा संघर्ष है।
सभी प्रत्याशी अधिवक्ताओं से संपर्क कर अपने-अपने पक्ष में मतदान करने के लिए बार एसोसिएशन को मजबूत बनाने और अधिवक्ताओं के मान सम्मान की रक्षा के लिए अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे थे। वहीं प्रत्याशियों के समर्थक भी चुनाव प्रचार में जी जान से जुटे दिखे, जिसके चलते चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर रही। जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा यह तो 6 जनवरी को मतदान के बाद होने वाली मतगणना में ही तय हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें