मऊ। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बुधवार को कलेक्ट्री कचहरी में मतदान होगा। इस दौरान 233 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर अध्यक्ष, महामंत्री के साथ अन्य पदों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव अधिकारी राधेश्याम श्रीवास्तव ने बताया कि मतदान का कार्य संघ के पुस्तकालय भवन में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा। मतदान के बाद दोपहर 2.30 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतदान के लिए सभी मतदाताओं को बार कांउसिल आफ उत्तर प्रदेश से जारी परिचय पत्र अथवा प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। इसके अभाव में कोई मतदाता मतदान नहीं कर सकेगा। मतदान को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर मे ंसुरक्षा का व्यापक बंदोबस्त किया गया है। चुनाव लड रहे प्रत्याशियों पर नजर डाले तो अध्यक्ष पद पर रामदरश राम और दिनेश राय के बीच सीधा संघर्ष होगा। वहीं महामंत्री पद पर सत्यराम यादव, संतोष कुमार श्रीवास्तव और सुरेंद्र सिंह के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। मतदान को लेकर परिसर में दिनभर गहमा गहमी बनी रहीं।