मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए सोमवार को मतदान होगा। अध्यक्ष और महामंत्री सहित पांच पदों पर बीस प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। मतदान के लिए 920 अधिवक्ताओं को मतदाता बनाया गया है। एल्डर कमेटी के चेयरमैन इश्तेयाक अहमद ने बताया कि मतदान के लिए संघ के पुस्तकालय भवन में मतदेय स्थल बनाया गया है। उन्होनें बताया कि मतदान के समय मतदाता के पास बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश इलाहाबाद की ओर से जारी परिचय पत्र अथवा प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। इसके अभाव में कोई भी मतदाता मतदान नहीं कर पाएगा। उन्होने बताया कि मतदान के लिए दो बूथ और बीस मतदेय स्थल बनाया गया है। सीओ नगर राजकुमार ने बताया कि मतदान और मतगणना को लेकर कचहरी परिसर में पांच और छह फरवरी को सुरक्षा का ब्यापक बंदोबस्त किया किया है। सुरक्षा के मद्देनजर दो थाना प्रभारी, एक प्लाटुन पीएसी, पांच दरोगा और 25 आरक्षियों की ड्यूटी लगाई गई है।