फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान जागरूकता रैली निकली

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मतदाता जागरुकता अभियान के तहत नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने बुधवार को मतदाता जागरुकता रैली निकाली। प्रधानाचार्य नीलम गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। रैली में शामिल छात्राएं अपने हाथ में नारों लिखी तख्तियां ‘पहले मतदान फिर जलपान’, ‘सारा काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’, ‘वोट हमारा अधिकार, नहीं करेंगे इसे बेकार’ आदि नारे लगाते चल रही थीं। उनके साथ चल रहीं शिक्षिकाएं भी लोगों को मतदान करने के प्रति जागरुक कर रही थीं। मतदाता जागरुकता रैली विद्यालय परिसर से निकलकर इमिलिया सहित विभिन्न मुहल्लों का भ्रमण करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय आकर समाप्त हुई। इस दौरान शिक्षिका ममता यादव, आराधना राय, साधना देवी, दरख्शां खातून, लक्ष्मी पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें