फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुग्गीचौरी मार्ग पर गंदे पानी से दुश्वारियां

विज्ञापन
मधुबन नगर पंचायत अंतर्गत सुग्गी चौरी मार्ग पर बह रहा घरों का गंदा पानी।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मधुबन। एक किमी लंबे सुग्गी चौरी मार्ग पर गंदा पानी सड़क पर जमा होने से दुश्वारियां हो रही हैं। शिकायत के बाद भी स्थिति जस की तस है। पानी से उठ रही दुर्गंध ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। बाजार के लोगों ने इस समस्या के निराकरण की मांग की है। सुग्गी चौरी जाने वाले मुख्य मार्ग के खटाल के पास स्थित मोड पर पानी भरने से लोग परेशान हैं। देवरांचल के लोगों का यह मुख्य मार्ग है। इसी रास्ते मधुबन बाजार में सामान खरीदने के लिए तथा कहीं आने जाने के लिए वह मधुबन से साधन भी पकड़ते हैं। सड़क पहले से ही खराब थी जल निकासी की व्यवस्था ना होने से सड़क पूरी तरह से पानी से भरी है। कई दिनों से जमा गंदे पानी से आसपास का कचरा भी गंदे पानी में पड़ा हुआ सड़ रहा है। जिससे लोगों को संक्रामक बीमारी फैलने का भय सता रहा है। कस्बे के रणविजय सिंह, संजय मद्धेशिया, डॉ उमेश चंद्र गुप्त, डॉ अनिल कुमार, राणा प्रताप सिंह ने बताया कि जल निकासी की व्यवस्था ना होने से सड़क पर दुर्घटना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें