फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत

Thu, 12 Jan 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद की 154वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर स्कूलों, कालेजों, राजनीतिक दलों तथा विभिन्न संगठनों की ओर से गोष्ठी सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
 अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के तत्वावधान में नगर के भुजौटी स्थित एसआर प्लाजा में स्वामी विवेकानंदजी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला संयोजक राघवेंद्र राय शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी हम सब युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने स्वामी विवेकानंदजी के आदर्शों को अपनाने के लिए युवाओं का आह्वान किया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारी, सदस्य तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इसी क्रम में रतनपुरा बाजार स्थित नेहरु इंटर कालेज के प्रांगण में स्वामी विवेकानंद की जयतीं मनाई गई। छात्र नेता कर्णप्रताप सिहं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर अभयजीत, राहुल पांडेय, दीपक, प्रमोद कुमार, संतोष सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से भाजपा के कार्यालय पर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिला मंत्री संतोष राय ने कहा कि उन्होंने अपनी ओजस्वी वाणी से जनमानस के मन में स्वतंत्रता का शंखनाद किया। उनके अमृत वचन आज भी देशवासियों को प्रोत्साहित करते हैं। 39 वर्ष के संक्षिप्त जीवन काल में स्वामी जी ने जो अद्भुत कार्य किए हैं। वे आने वाली पीढियों को मार्ग दर्शन करते रहेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्र गीत वंदे मातरम के गायन से हुआ। इस दौरान आशीष शर्मा, हरिकेश पाल, संजय प्रजापति, हीरा पटेल, मनोज मल्ल, प्रेम चौहान, लालबहादुर गुप्ता, उमेश गुप्ता, हिमांशु राय, डिंपल गौड़ आदि शामिल रहे। संचालन युवा मार्चा के नगर महामंत्री विकास वर्मा ने किया। उधर, सिपाह इब्राहिमाबाद  स्थित श्रीराम स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक  विद्यालय के प्रांगण में विद्यालय का वार्षिकोत्सव स्वामी विवेकानंद की जयंती के रुप में मनाया गया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें