फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट, 14 नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के खैरामुहम्मदपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर सोमवार की शाम दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्ष से तीन लोग जख्मी हुए। दोनों पक्ष से दी गई तहरीर पर पुलिस ने 14 लोगों के नामजद कर रिपोर्ट दर्ज किया। घोसी कोतवाली में दर्ज मुकदमें के अनुसार खैरामुहम्मदपुर गांव में सोमवार की शाम चुनावी रंजिश को लेकर दैपक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। बात बढ़ने पर उदयभान और दूसरे पक्ष पंकज के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान एक तरफ से उदयभान तो दूसरी तरफ से रोहित घायल हुए। घायलों में उदयभान की पत्नी लवंगी देवी ने छह के विरुद्घ तो रोहित ने आठ को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें