फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में ब्लैक फंगस की दस्तक,हेल्थवर्कर की पत्नी निकली संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। संक्रमण की दूसरी लहर के बाद चिंता का सबब बन रहा ब्लैक फंगस ने जिले में दस्तक दे दी है। मधुबन तहसील के फतेहपुर मंडाव सीएचसी में तैनात एक स्वास्थ्यकर्मी की पत्नी इस फंगस से संक्रमित मिली। हालांकि महिला बीते 15 दिनों से वाराणसी में अपने मायके में रह रही है। जहां जांच के दौरान उसे ब्लैक फंगस से संक्रमित है।
विज्ञापन

फतेहपुर मंडाव ब्लाक में तैनात स्वास्थ्यकर्मी की 42 वर्षीय पत्नी की तबियत बीते कई दिनों से खराब चल रही है। मऊ में उपचार से कोई राहत न मिलने पर महिला वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने महिला को बीएचयू जाने का सुझाव दिया। बीएचयू में जांच के दौरान चिकित्सकों ने महिला को ब्लैक फंगस से संक्रमित पाया। जहां उसे भर्ती कर उसका उपचार की कवायद की जा रही है।
महिला के पति ने बताया मरीज डायबिटिज मरीज है, दांत में दर्द होने पर उसका उपचार जिले में चल रहा था। इस बाबत जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि ऐसा मामला उनके संज्ञान में आया है। लेकिन इस संबंध में अभी तक बीएचयू से कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें