फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया कार्य पर आक्रोश जताकर ग्रामीणों ने रोका काम

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर। विकास कार्यों में अनियमितताओं की शिकायतें कम होती नहीं दिख रही हैं। ऐसा ही मामला बृहस्पतिवार को रतनपुरा ब्लाक में देखने को मिला। जहां लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए सड़क पर पैचवर्क में मानक के विपरीत सामग्री का प्रयोग करने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए काम रुकवा दिया। लोक निर्माण विभाग द्वारा रतनपुुरा ब्लाक के रतनपुरा-भीमहर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों पर बने गड्ढों को भरने के लिए पैच वर्क कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को इसी क्रम में मरम्मत कार्य जारी था। इस बीच घटिया निर्माण कार्य को लेकर भीमहर चट्टी पर मोबाइल के दुकानदार भगवान चौहान ने आपत्ति कर दी। इससे नाराज विभाग के अवर अभियंता ने शासकीय कामकाज में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए दुकानदार के विरुद्घ हलधरपुर थाने में तहरीर दी। उधर मामले की जानकारी मिलने पर कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और दुकानदार के पक्ष में आते हुए घटिया कार्य का आरोप लगाते हुए काम रुकवा दिया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण अरविंद मौर्य, बबलू यादव, भगवान चौहान, ओमनरायन शर्मा, ओमप्रकाश, पवन, भोला, चंदन आदि ने आरोप लगाया कि विभागीय मिलीभगत से विकास कार्य कराया जा रहा था। जब विरोध किसी ने किया तो विभागीय अधिकारी अपनी खामी को छुपाने के लिए थाने में झूठा आरोप लगाकर तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें