घोसी। इप्सेफ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र द्वारा घोषित आंदोलन के क्रम में बृहस्पतिवार को घोसी सीएचसी पर राज्य कर्मचारी जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता लैब टेक्नीशियन संघ के अध्यक्ष अरविंद्र यादव तथा संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री अविनाश सिसौदिया ने की। कार्यक्रम में सोशल मिडिया के माध्यम से कर्मचारियों को जागरूक किया। दौरान सरकार की मंशा निजीकरण पर रोक, 50 साल की उम्र अथवा 30 साल की अनिवार्य सेवानिवृत्त किए जाने के शिगूफा को लेकर, महगाई भत्ते की तीन किस्तों को रोके जाने के बारे में बताया गया। इसके अलावा पुरानी पेंशन बहाली, दिवंगत कोरोना योद्धाओं के परिवार को 50 लाख भुगतान, रिक्त पदो पर भर्ती और बोनस के भुगतान आदि मांगों को लेकर चर्चा की गई। सभी को बताया गया कि इप्सेफ तथा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा 14 अक्टूबर कोजिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शिवकुमार, सैयद हसन, चंद्रशेखर शाही, विधिचंदयादव, अशोक चौहान, शाविर अहमद, उमाकान्त व आशुतोष आदि लोग उपस्थित रहे।