फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पानी भरे होने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गंगऊपुर चट्टी से रमऊपुर चौहान टोला मार्ग पर जलजमाव के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
मधुबन तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत रमऊपुर तालरतोई में गंगऊपुर चट्टी से रमऊपुर चौहान टोला सीवान तक जाने वाले मार्ग पर लंबे समय से जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

परेशान लोगों ने विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया, लेकिन समस्या का समाधान न होने से नाराज ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। साथ ही उन्होंने जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विभागीय उदासीनता के कारण ग्राम पंचायत में विकास की किरण उनके गांव तक नहीं पहुंच रही है। ग्रामीणों का आरोप था कि चौहान बस्ती में विकास के नाम पर कोई कार्य नहीं कराया गया। जलजमाव के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। जलभराव से दुर्गंध उठ रही है। खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार मौर्य का कहना है कि निरीक्षण कराकर जलजमाव की समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में इंद्रावती, सुमित्रा, रावड़ी, अंकुर देवी, मोहन, रजवंती, पुष्पा, चंद्रमा, रश्मि आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें