फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना जांच कराए ही ग्रामीणों ने स्वास्थ्य टीम को बैरंग लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। ब्लाक क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में एंटीजन टेस्ट करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को बिना जांच के ही ग्रामीणों ने वापस लौटाया। सूचना मिलते ही एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर के नेतृव में आला अधिकारी गांव पहुंचे। ग्रामीणों को कोरोना महामारी के बारे में समझाकर मामले को शांत कराया। क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में कोरोना पाजिटिव मरीज मिलने बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को एंटीजन टेस्ट करने के लिए पहुंची। टीम के पहुंचते ही ग्रामीणों ने जांच न कराने की बात करते हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों को घेर लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के उग्र तेवर को देख स्वास्थ्य टीम में शामिल स्वास्थ्यकर्मी बैरंग लौट गए। घटना की जानकारी टीम के प्रभारी दिनेश कुमार को दी।प्रभारी दिनेश कुमार ने घटना के बाबत एसडीएम डॉ सीएल सोनकर को अवगत कराया।सूचना मिलते ही एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर तथा क्षेत्राधिकारी, प्रभारी डॉ दिनेश कुमार शाम को गांव पहुंचे। ग्रामीणों को कोरोना महामारी के बारे में समझाया। स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार को गांव पहुंच एंटीजन टेस्ट करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें