फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर जड़ा ताला

विज्ञापन
रानीपुर विद्युत उपकेंद्र पर करपिया ग्राम पंचायत के कर्मचौरा गाव की बिना सूचना बिजली काटे जाने क? - फोटो : MAU
विज्ञापन
रानीपुर। बिजली कनेक्टशन काट दिए जान से नाराज कर्मचौरा राजभर बस्ती के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को विद्युत उपकेंद्र पर ताला जड़ कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने समझा बुझा कर ताला खोलवाया। ग्रामीणों का आरोप था कि विभाग ने बिना किसी सूचना के बस्ती के 80 घरों का कनेक्शन काट दिया। ब्लाक क्षेत्र के करपिया ग्राम पंचायत के कर्मचौरा राजभर बस्ती में बिजली विभाग ने 80 घरों में बिजली कनेक्शन दिया है। बीते मंगलवार को विभाग ने बकाया राशि के चलते इनका कनेेक्शन काट दिया। बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे नाराज ग्रामीण रानीपुर उपकेंद्र पहुंचे और यहां बैठे एसएसओ को कक्ष से बाहर निकाल कर उपकेंद्र के मेन गेट पर ताला बंद कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि विभाग ने जब घर पर कनेक्शन दिया था तो इसे नि:शुल्क बताया था। कोई बिल भी नहीं भेजा। ऐसे में किसी पर 40 तो किसी पर 50 हजार रुपये का बिल बकाये की बात कह कर कनेक्शन काट दिया। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तालाबंदी होने की सूचना पर थाना प्रभारी राजेश कुमार प्रभाकर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर ताला खोलवाया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में उर्मिला, शांति, प्रभावती, संगीता, कुशमी, शशिकला, इंद्रासन, कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें