फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दशकों पुराने मार्ग को खुलवाने की मांग पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के ग्रामसभा लाड़नपुर में रेलवे अंडरपास के समीप पुराने रास्ते को खुलवाने के लिए मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान उनका कहना था कि दशकों से तीन गांवों के लोग इस रास्ते से आवागमन करते हैं। लेकिन यहां अंडरपास बनवाने के दौरान रेलवे विभाग ने रास्ते को बंद कर दिया है।
विज्ञापन

इंदारा-दोहरीघाट आमान परिवर्तन के दौरान लाड़नपुर ग्रामसभा में रेलवे द्वारा अंडरपास का निर्माण कराया गया है। अंडरपास निर्माण के पूर्व में लाड़नपुर, देवकली और विशुनपुर के ग्रामीण तीनों गांव में आवागमन के लिए रेलवे की जमीन पर स्थित मार्ग का प्रयोग करते थे। रेलवे द्वारा अंडरपास बनाकर और रेलवे लाइन बिछाकर इस मार्ग को बंद कर दिया गया है। जिससे तीनों गांवों का आपस में संपर्क टूट गया है। खैरुल बसर,छोटू, नेसार, रायसन,नजबुन, छांगुर, बुलबुल खातून, गोलू खलील, अहमद सत्तार, संजरिया ने मंगलवार को प्रदर्शन करते हुए रास्ते को खोलवाने की मांग की है। चेताया कि अविलंब इस मार्ग को नहीं खोला गया तो सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें