फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर बाहरी रखे जाएंगे 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक:

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्रों में कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति के नियम सख्त कर दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान मामूली भी कमी मिलने पर कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा शुरू होने से पहले कक्ष की अच्छी तरह तलाशी लेनी होगी । परीक्षा केंद्रों पर 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक बाहरी होंगे। बोर्ड ने इस आशय का निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षकों को जारी किया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से प्रस्तावित है। लेकिन परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए कवायद तेज हो गई है। इस बार जिले में 138 केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 47714 तथा इंटरमीडिएट 41962 सहित 89676 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए बोर्ड लगातार कड़े फैसले ले रहा है। नए नियम के तहत परीक्षा केंद्र पर तैनात होने वाले आंतरिक व बाह्य कक्ष निरीक्षकों की संख्या की समय सीमा तय कर दी है।
परीक्षा केंद्रों पर तैनाती के सापेक्ष कक्ष निरीक्षक की संख्या के 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक बाहरी होंगे। कक्ष निरीक्षक ड्यूटी वाले कक्ष में पहुंचकर पहले कक्ष की अच्छी तरह तलाशी लेगा। कक्ष निरीक्षक यह सुनिश्चित करेगा कि कक्ष में नकल संबंधी आपत्ति जनक सामग्री पोस्टर आदि तो नहीं लगा है। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता का कहना था कि बोर्ड की तरफ से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार ही परीक्षाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन

मऊ। बोर्ड की तरफ से जारी जारी दिशा निर्देश में कहा गया है कि परीक्षा के दौरान पुरुष कक्ष निरीक्षक किसी बालिका परीक्षार्थी की तलाशी कत्तई नहीं लेगा। जिस कक्ष में छात्रा परीक्षा दे रही हो वहां महिला कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी अनिवार्य रूप से लगेगी। पहले माध्यमिक शिक्षकों की कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगेंगी उसके बाद प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी लगेगी। यदि एक ही प्रबंध तंत्र के एक से अधिक विद्यालय हैं और वे सभी बोर्ड परीक्षा केंद्र हैं तो उन परीक्षा केंद्र वाले विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी दूसरे केंद्र पर नहीं लगेगी।
विज्ञापन

------------------------
यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर बाहरी रखे जाएंगे 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक:
बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले कक्ष की तलाशी लेंगे कक्ष निरीक्षक:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें