फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फतहपुर मंडाव में बदहाल सड़क को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
फतहपुर मंडाव। क्षेत्र के बेलौली भीमपुरा मार्ग की मरम्मत कराने को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि विभागीय उपेक्षा के चलते सड़क आठ वर्षो से क्षतिग्रस्त हालत में है। बेलौली बाजार से लेकर काठतराव व जुड़नपुर तक सड़क पूरी तरह बदहाल है। वाहन चालक भी गुजरने में कतरा रहे है। सड़क के बीचो बीच बने गड्ढों से आवागमन करने में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। चेताया कि यदि समस्या का समाधान अविलंब नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में राकेश यादव, जयप्रकाश यादव, संजय ठाकुर, मुन्ना पासवान, संतोष कन्नौजिया, संजय गौतम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें