फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तीन सड़कों के निर्माण के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
मधुबन में बदहाल सड़क को लेकर विरोध जताते ग्रामीण
विज्ञापन
मधुबन तहसील क्षेत्र को देवरांचल से जोड़ने वाली तीन प्रमुख सड़कों के निर्माण के बजाय केवल गड्ढों में गिट्टी डालने से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने उच्च अधिकारियों से वार्ता की। अब आगामी 28 मार्च को ग्रामीण बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के भैरोपुर दुर्गा मंदिर से सिसवा होते हुए नुरूल्लाहपुर देवरिया बॉर्डर तक लगभग 12 किलोमीटर, भैरोपुर से कचिला-बखरिया होते हुए राजीव चौक तक 4 किलोमीटर तथा सुग्गीचौड़ी खाकी बाबा की कुटी से धर्मपुर होते हुए मोहन सेतु तक लगभग 14 किलोमीटर लंबी तीनों सड़कें देवरांचल की लाइफलाइन मानी जाती हैं।
इन सड़कों के जरिए करीब 50 हजार की आबादी बाजार, तहसील, शिक्षा, ब्लॉक व इलाज के लिए मधुबन आती है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है और डामर व गिट्टी उखड़ जाने से आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

खासकर प्रसव वाली महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क निर्माण के बजाय केवल गड्ढों में गिट्टी डालकर औपचारिकता निभाई जा रही है, जिससे लोगों में आक्रोश है।
सूचना पर पहुंचे भाजपा नेता भरत भैया और जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उच्च अधिकारियों से वार्ता की। बताया गया कि सड़क निर्माण के लिए अभी कोई बजट स्वीकृत नहीं हुआ है और फिलहाल जहां अधिक गड्ढे हैं, वहां गिट्टी डाली जा रही है।
जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव ने जनप्रतिनिधियों की उदासीनता को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इससे देवरांचल के लोग अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। भाजपा नेता भरत भैया ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण नहीं हुआ तो ग्रामीण लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेंगे।
ग्रामीणों ने आगामी 28 मार्च को बैठक कर आगे की रणनीति तय करने का निर्णय लिया है। इस दौरान महेश चौहान, जितेंद्र, रमेश यादव पहलवान, रामबृक्ष चौहान, पवन चौहान सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें