फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: संपूर्ण समाधान दिवस में आए 138 मामलों में से 11 का ही निस्तारण

विज्ञापन
मधुबन तहसील दिवस पर फरियादियों को सुनते एसडीएम राजेश कुमार अग्रवाल ।
विज्ञापन
मऊ। जिले के विभिन्न तहसीलों मेें शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर आए 138 मामलों में से 11 का ही निस्तारण किया जा सका। शेष संबंधित विभाग के अधिकारियाें को अग्रसारित कर दिया गया।
विज्ञापन

घोसी : उप जिलाधिकारी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में शुक्रवार को तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल 45 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 19 मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे, जबकि विकास से 9, पुलिस से 6, नगर पंचायत से 9, विद्युत निगम से एक और अन्य श्रेणी में एक मामला दर्ज हुआ। इस अवसर पर तहसीलदार धर्मेंद्र पांडेय, ईओ अनिल कुमार, ईओ मनोज कुमार यादव, राजस्व निरीक्षक मतिन, परशुराम आदि शामिल थे। मुहम्मदाबाद गोहना : शनिवार को तहसील सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।
इसमें विभिन्न समस्याओं से संबंधित 44 आवेदन मिले। इसमें चार का निस्तारण हुआ। समस्याओं के निस्तारण के लिए चार टीमों को मौके पर भेजा गया। सबसे अधिक राजस्व से जुड़े मामले आए। क्षेत्र के विभिन्न गांव में पैमाइश, कब्जा और सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण से संबंधित शिकायती पत्र आए। इसके अलावा पुलिस विभाग से संबंधित 15 शिकायतें आई।
विज्ञापन

मुख्य राजस्व अधिकारी ने संबंधित विभाग को शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान उप जिलाधिकारी अभिषेक गोस्वामी, तहसीलदार अनीश सिंह, नायब तहसीलदार गौरव शाह, बीडीओ कलाधर पांडेय सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
मधुबन : स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न इलाकाें से आए लोगों ने कुल 49 शिकायती पत्र प्रस्तुत किए। एसडीएम राजेश अग्रवाल और नायब तहसीलदार गौरव प्रताप सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
गंभीर मामलों को प्राथमिकता देते हुए 5 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही किया गया। शेष शिकायतें संबंधित विभागों को भेजी गईं। इस मौके पर बीडीओ अनिल मौर्य, एसडीओ राजकुमार यादव, पूर्ति निरीक्षक विनोद कुमार अग्रहरि, पूर्ति लिपिक सत्यप्रकाश, नगर पंचायत लिपिक आशीष कुमार, कानूनगो योगेन्द्र यादव सहित कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें