फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सड़क के मरम्मत की मांग

विज्ञापन
फतेहपुर ताल रतोय बाजार के अस्पताल गेट के सामने गड्ढे को बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्? - फोटो : MAU
विज्ञापन
फतेहपुर मंडाव। ब्लाक के फतेहपुर ताल रतोय बाजार के पास शुक्रवार की दोपहर ग्रामीणों ने सड़क पर बने गड्ढों की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने इस समस्या का निस्तारण जल्द न होने पर तहसील मुख्यालय पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मधुबन-बेल्थरारोड मार्ग के फतेहपुर ताल रतोय बाजार के पास अस्पताल गेट के पास सड़क के बीचोंबीच गड्ढा बना हुुआ है। इसको लेकर शुक्रवार की दोपहर में स्थानीय लोगों ने बाजार में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि कई बार शिकायतों के बाद भी सड़क के बीच बने गड्ढे को भरा नहीं जा रहा है। इसके चलते रात के समय आए दिन सड़क हादसे हो रहे है। लोगों ने चेताया कि जल्द ही समस्या का निदान न होने पर वह विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में मजहर अहमद, बेचू अहमद, चकनु, त्रिलोकी वर्मा व फजीहत अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें