फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जलजमाव को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोलनापुर मिश्रौली पुरवा में मुख्य आरसीसी मार्ग पर जलजमाव को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने मार्ग पर प्रदर्शन किया। कहा कि जानबूझ कर नाली निर्माण को अधूरा छोड़ा गया है। जिससे जलजमाव की स्थिति बन रही है। उन्होंने नाला निर्माण की मांग उठाई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के मुख्य मार्ग के किनारे दो सौ मीटर आधे अधूरे नाली का निर्माण करा कर छोड़ दिया गया है। जिसके चलते सौ मीटर की दूरी में एक वर्ष से गंदा पानी इकट्ठा हो रहा है। जलजमाव इतना होता है कि पानी के छींटो से राहगीरों के कपड़े गंदे हो रहे। साथ ही जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और लोग संक्रामक रोगों की आशंका से डरे हुए हैं। प्रदर्शन कर रहे बलीराम, विनय कुमार, विनोद, मोहन, शिवसरन, कौशल, बुध्दिराम ने बताया कि जलजमाव की समस्या को कम करने के लिए कुछ लोग अपने दरवाजे पर ही गड्ढा खोदकर पानी इकट्ठा कर रहे हैं। जबकि जहां तक नाली बनी है वहां से सौ मीटर की दूरी पर ही ग्रामसभा की पोखरी है। लेकिन जिम्मेदारों ने नाली को पोखरी में मिलाना जरूरी नहीं समझा। जबकी सड़क पर जमा गंदे पानी के दुर्गंध से सांस लेना मुश्किल हो गया है। पूर्व कई बार तहसील दिवस पर शिकायत पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग उठी।लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। बीडीओ जयेश कुमार सिंह ने ऐसी किसी समस्या के प्रति अनभिज्ञता जताई। कहा कि जगह देखकर जल्द ही जल निकासी की व्यवस्था करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें