फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन पर मिट्टी पाटने को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला। राष्ट्रीय राज मार्ग वाराणसी-गोरखपुर से सटे बाबा थानीदास स्थित पोखरे की सीढ़ी को एनएचएआई द्वारा मिट्टी गिराकर पाटने को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार की शाम प्रदर्शन कर विरोध जताया। ग्रामीणों ने सीढ़ी बनाने की मांग की ।
विज्ञापन

बाबा थानीदास के प्रति क्षेत्र में असीम श्रद्धा व विश्वास है। उनका मठ मंदिर सोनाडीह गांव में है। वहीं पर सोमवार को एनएचएआई की ओर से अपनी सीमा में मिट्टी गिराई जाने लगी। पोखरे की सीढ़ी पर मिट्टी गिराई जाती देख पास के कमलेश सिंह ,उमेश सिंह, राम प्रताप सिंह, राम प्रसाद पटेल, प्रशांत पटेल ,सुरेश सिंह ,प्रमोद व वीरेंद्र पटेल आदि मौके पर जाकर सीढ़ी पाटने का विरोध जताने लगे। ग्रामीण सीढ़ी निर्माण करने की मांग की। इस सम्बंध में फोरलेन के इंजीनियर नरेंद्र सिंह ने बताया कि सीढ़ी का निर्माण सरकारी धन से हुआ होगा तो निश्चित रूप से सार्वजनिक उपयोग के लिए सीढ़ी का निर्माण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें